लालकुआं बिग ब्रेकिंग: वरिष्ठ समाजसेवी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, उपचार के दौरान निधन

खबर शेयर करें -

लालकुआं क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले महेश जोशी (54 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक महेश जोशी बबूर गुमटी निवासी थे और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -  राजभवन में भी होली मिलन समारोह आयोजित

जानकारी के अनुसार, गत दिवस लालकुआं तहसील के समीप अर्धबेहोशी की हालत में वह पाए गए थे। उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी और उसके बाद भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने बताया कि महेश जोशी की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार कुछ लोगों को ठहराया है। फिलहाल शव का बरेली में पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार हेतु उनके निवास पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, SSP NAINITAL मीणा का "ऑपरेशन रोमियो" सख्ती से जारीसार्वजनिक स्थानों से 107 नशेड़ी, हुड़दंगी व अनावश्यक जमघट लगाए अराजकतत्व हिरासत में, जुर्माना जमा

क्षेत्र के लोगों ने समाजसेवी के असामयिक निधन को एक बड़ी क्षति बताया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999