घर के पास घास काट रही थी महिला, गुलदार ने किया हमला, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -
GULDAR गुलदार का हमला

पौड़ी से बुरी खबर सामने आ रही है। कोटद्वार में दिनदहाडे़ घर के पास घास काट रही महिला पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई।

गुलदार ने किया महिला पर हमला

घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पोखरा विकास खंड के बगड़ीगाड़ गांव की रानी देवी (65) पत्नी रमेश बंदूनी अपने घर के पास घास काट रही थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Dhami cabinet decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

क्षेत्र में दहशत का माहौल

महिला की चीख-पुकार सुन गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए। महिला का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला। दिनदहाडे़ हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिसके चलते लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999