जैंती में बहने वाली पनार नदी में डूबने से एक युवक की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जोगेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जैंती में बहने वाली पनार नदी में चार साथियों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून :(बड़ी खबर) ये 54 अपर सचिव करेंगे 95 ब्लॉकों में रात्रि विश्राम, लगी ड्यूटी

तहसील मुख्यालय जैंती के निकटवर्ती कुटौली निवासी ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार गांव के ही योगेश सिंह की अल्टो कार को बुक कर सोमवार को दोपहर नहाने के लिए पनार नदी के लिए रवाना हुए। पनार पुल के पास कार खड़ी कर चारों पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरे तालाब में नहाने उतरे। नहाने के दौरान संजय कुमार (17) नदी के भंवर में फंस गया। संजय काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी बचाओ-बचाओ की आवाज देकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच वहां से स्थानीय निवासी कमलेश राणा अपने घर की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून : राज्यसभा सांसद के लिए आज नामांकन करेंगे महेंद्र भट्ट

उनकी मदद की गुहार सुनकर वह नदी में उतर गए, लेकिन वह भी किशोर को बचा नहीं पाए। कमलेश राणा ने घटना की जानकारी तत्काल जैंती स्थित पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद चौकी प्रभारी दिनेश परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भंवर में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999