बदमाशों के हौसले बुलंद, रेस्टोरेंट के बाहर युवक को गोली मार किया घायल, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -
FIRING

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राजपुर रोड में बीती देर रात एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई है।

घटना 8-9 अगस्त की रात की है। पुलिस के अनुसार थाने में देर रात मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल मिला, जिसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बहन की मौत के बाद भाई का सनसनीखेज दावा, जीजा बार-बार जांच से बचता रहा, दर्ज हुआ मुकदमा

घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग (पुत्र शिवराज गुरुंग), निवासी देहरादून के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि संभव अपने दोस्तों के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट गया था। वहीं किसी बात को लेकर उनका दो युवकों और एक युवती से विवाद हो गया।

विवाद रेस्टोरेंट के बाहर भी जारी रहा। इस दौरान, जब घायल के करीब 10-12 साथी मौके पर पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के एक युवक ने डराने के लिए हवा में फायर किया। लेकिन एक गोली संभव गुरुंग को लग गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेज दी गई हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन,प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया रिबन काटकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999