Abhijit Gangopadhyay: कलकत्ता हाईकोर्ट के जज अभिजीत देंगे इस्तीफा, क्या अब राजनीति में जाएंगे?

खबर शेयर करें -



कलकत्ता हाईकोर्ट के तेज-तर्रार न्यायाधीश और शिक्षक भर्ती घोटाला सहित कई मामलों में एक के बाद एक अहम फैसला देने वाले न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय मंगलवार को इस्तीफा दे रहे हैं। इसके बाद वह राजनीति में कदम रखेंगे। उन्होनें कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं राजनीति में जाऊंगा।

रविवार को संवाद माध्यम को दिए साक्षात्कार में न्यायाधीश Abhijit Gangopadhyay ने कहा, सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में उनका आखिरी दिन होगा। वह सोमवार को अपने हाथ में आए मामलों को जारी करेंगे। इसके बाद वो मंगलवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपेंगे। वहीं न्यायाधीश गंगोपाध्याय से इस्तीफे के कारण पूछे गए तो उन्होनें कहा कि मौजूदा सत्ताधारी पार्टी के कई लोगों ने मुझे चुनौती दी। चुनौती के दौरान उन्होनें मुझे जो आह्वान किया, उसने मुझे यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया। मैं इसके लिए सत्तारूढ़ दल को बधाई देना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें -  भारतीय रेलवे ने पहली बार किया रेल रक्षक दल का गठन, जानें इसकी खासियत

पश्चिम बंगाल भ्रष्टाचार में डूबा- Abhijit Gangopadhyay
न्यायाधीश ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कोर्ट से आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होनें कहा कि राज्य गंभीर संकट में है। अपमानजनक अध्याय जारी है। मैंने मौर्य साम्राज्य के बारे में सुना था। अब चारों का साम्राज्य चल रहा है। एक बंगाली होने के नाते में इसे स्वीकार नहीं कर सकता

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  1 करोड़ में हैंडशेक!, आज मेसी से PM Modi करेंगे मुलाकात, स्वागत के लिए पूरी दिल्ली अलर्ट – Lionel Messi Delhi Visit
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999