चकराता मार्ग पर हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

चकराता में हादसा, कार खाई में गिरने से चार युवकों की मौत

चकराता से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं. जजरेड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

चकराता मार्ग अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है. चकराता मार्ग पर जजरेड़ के पास कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने खाई में उठाकर घटनास्थल पर पहुंची.

यह भी पढ़ें -  नहर में मिली नवजात की लाश, ममता हुई शर्मसार — मोतीनगर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना।

हादसे में चार युवकों की मौत, एक घायल

पुलिस ने एक घायल युवक को सकुशकल खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है हादसे में कार में बैठे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतकों और घायल युवक की पहचान

घायल युवक की पहचान मयंक चौहान (22), पुत्र चमन चौहान निवासी चकराता के रूप में हुई है. जबकि हादसे में मुकेश राणा (21) पुत्र टीकम सिंह राणा निवासी कोटी कनासर, प्रियांशु चौहान (22), पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी सहसपुर और दीपक सती (25) पुत्र कुलानंद सती निवासी भाऊवाला की मौत हो गई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  IMD के अलर्ट के बाद अलर्ट मोड पर सरकार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा कर CM ने दिए बड़े आदेश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999