रामनगर में हादसा: SDM की कार दुर्घटनग्रस्त, अधिकारी और पत्नी घायल

खबर शेयर करें -
रामनगर में SDM की कार दुर्घटनग्रस्त

रामनगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिले के एसडीएम विकास चंद्रा अपनी पत्नी के साथ रामनगर आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार पीरूमदारा क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी समेत उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामनगर में दुर्घटनग्रस्त हुई SDM की कार

जानकारी के अनुसार एसडीएम विकास चंद्रा खुद अपनी कार चला रहे थे। अचानक उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में पीरूमदारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को काशीपुर के केवीआर अस्पताल रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड

पूर्व में भी इस जगह पर हो चुके हैं हादसे

बता दें पीरूमदारा क्षेत्र में यह हादसा कोई पहली बार नहीं है। इस जगह पर पिछले कुछ महीनों में दस से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है। बताया जा रहा है वहां पर ना तो रिफ्लेक्टिव साइनेज हैं और न ही पर्याप्त रोशनी। जिस वजह से रात के समय यह स्थान बेहद खतरनाक हो जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बीमार पत्नी की सेवा में लगे युवक से 19 हजार की लूट, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999