ADG लॉ एंड आर्डर ने ली बैठक, क्रिसमस और न्यू ईयर के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें -

मीटिंग

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने आज पुलिस कार्यालय देहरादून में गोष्ठी ली। आगामी क्रिसमिस, विंटर कार्निवाल और नववर्ष के दृष्टिगत कानून व यातायात व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADG लॉ एंड आर्डर ने ली बैठक

आज पुलिस कार्यालय देहरादून में वी मुरूगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एंव कानून व्यवस्था द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी क्रिसमिस और विंटर कार्निवाल व नववर्ष के चलते बैठक की गई। जिसमें उन्होंने आगामी क्रिसमस, विंटर कार्निवाल और नववर्ष में बाह्य प्रदेशों से मसूरी आने-जाने वाले पर्यटकों की बेहतर सुविधा के लिए कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  चैंपियन भारतीय महिला टीम के लिए BCCI ने ने खोला खजाना!, ICC से भी ज्यादा प्राइज मनी का किया ऐलान- Prize Money

आने वाले अवसरों के लिए तैयारियां पूरी

बैठक में नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून व्यवस्था और राजीव स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और अरूण मोहन जोशी निदेशक यातायात द्वारा जिले की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। इसके साथ ही बताया कि दून पुलिस द्वारा आगामी अवसरों के दृष्टिगत जनपद की कानून व्यवस्था एंव यातायात व्यवस्था के सम्बंध में पूर्ण तैयारियां की गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कांग्रेस पार्टी की भारी पराजय होने के बावजूद पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू-पूर्व महासचिव आनंद सिंह मेहरा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999