हल्द्वानी-नदी-नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त, मॉनसून पूर्व तैयारी तेज, इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- मॉनसून सीज़न के दृष्टिगत नैनीताल जनपद में संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक रॉय द्वारा नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नदी-नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त, मॉनसून पूर्व तैयारी तेज

यह भी पढ़ें -  पंचायत उपचुनाव ब्रेकिंग : जखोली बजीरा जिला पंचायत सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, चुनाव हुआ रोचक

बैठक के दौरान जनपद के 92 अधिकारियों द्वारा विभिन्न नगर क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद प्रस्तुत आख्या रिपोर्टों की समीक्षा की गई। रिपोर्टों में नालों और नालियों में अतिक्रमण, कूड़े के जमाव और जलभराव की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मॉनसून के दौरान जलभराव एवं अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न होने वाली आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक दो वार्डों पर एक अधिकारी की तैनाती की गई है। यह अधिकारी क्षेत्रीय स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और समय से पूर्व सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को गति दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – शहर में इस जगह पर ईडी की छापेमारी में मचा हडकंप…

बैठक में नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी वार्डों में नालियों एवं नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां जानबूझकर कूड़ा डाला जा रहा है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और चालानी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  News:अजब गजब! हेलीकॉप्टर से स्मैक तस्करी,पुलिस भी हैरान

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए और मॉनसून सीजन के दौरान जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण की जाएं।

बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह सहित नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999