लव मैरिज के बाद अब दूसरी शादी करने पर अड़ा युवक, नहीं मानी पत्नी तो दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक से बढ़कर एक खबर आ रही है। सबसे ज्यादा चर्चे कुमाऊं में उधम सिंह नगर जिले के हैं तो गढ़वाल में हरिद्वार जिले के हैं। इन जिलों में आए दिन अपराधों की खबर आती रहती है। अब एक महिला को उसके पति ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिला का आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह किया था। उसकी बहन की तीन बेटियां हुई। इस बात से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे

यह भी पढ़ें -  नकली दवाइयां की फैक्ट्री का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़

आरोप है कि अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है, इसी बात का उसकी बहन विरोध कर रही थी। ऐसे में आए दिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था। शनिवार को आरोपी ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसकी बहन को बचाया। उसकी बहन की सबसे छोटी बच्ची छह माह की है।

यह भी पढ़ें -  50 रूपये के चक्कर में कर दी कबाड़ बीनने वाले की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999