Uttarkashi में फिर आई आपदा!, धराली के बाद सयानाचट्टी में बिगड़े हालात, तस्वीरों में देखिए

खबर शेयर करें -

uttarkashi-disaster-after-dharali-now-syanachatti

उत्तरकाशी(Uttarkashi Disaster) में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। पहले जहां धराली (Dharali) में आपदा आई थी अब स्यानाचट्टी (Syanachatti) का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां कुपड़ा खड्ड में यमुदा नदी में बनी झील का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मलबा और बड़े पत्थर आने से ऐसा हुआ है। स्यानाचट्टी में होटलों और घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

dharali

उत्तरकाशी में फिर आई आपदा! Uttarkashi Disaster

हालात इतने गंभीर हो गए है कि प्रशासन और पुलिस ने स्यानाचट्टी, कुथनौर और खरादी के सभी होटलों को खाली करवा दिया है। करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कुथनौर और खरादी के लोग अपने मूल गांवों स्यालना, पुजारगांव, पाली और भंसाड़ी में चले गए हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान जारी : रामनगर में घर-घर, गली-गली पहुंची पुलिस 750 लोगों का किया सत्यापन, 93 के विरुद्ध कार्यवाही
dharali

धराली के बाद सयानाचट्टी में बिगड़े हालात after Dharali now Syanachatti

देर शाम मलबा आने की वजह से यहां का जलस्तर काफी बढ़ गया। स्यानाचट्टी के दाईं ओर बहने वाले कुपड़ा खड्ड में लगातार मलबा और पत्थर बहकर आ रहे हैं। जिससे जून के आखिरी में बनी झील का बहाव एक बार फिर रुक गया है। काफी समय से यमुना नदी के बहाव को ठीक करने का काम चल रहा है। लेकिन बार-बार मलबा आ रहा है जिससे काम में बाधा आ रही है।

यह भी पढ़ें -  पंचतत्व में विलीन हुए शूटर Jaspal Rana, मणिकर्णिका घाट पर पूरी हुई आखिरी इच्छा
dharali

जलस्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी का यमुनोत्री हाईवे का पुल भी डूबा

स्थानीय निवासियों की माने तो खुले मौसम के बाद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा आ रहा है। जिससे यमुना नदी का प्रवाह रुक गया है। उन्होंने स्यानाचट्टी की सुरक्षा और पत्थरों को हटाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

dharali

जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी खरादी में हैं। हालांकि झील के बढ़ते जलस्तर के चलते स्यानाचट्टी में बना यमुनोत्री हाईवे का पुल भी आधा डूब गया है। जिसके कारण राहत और बचाव दल आगे नहीं जा पा रहे हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में किया नैनीताल - हल्द्वानी महायोजना -2041(प्रारुप) के संबंध में बैठक का आयोजन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999