भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कुमाऊं के अग्निवीर को लगी गोली… शहीद…

खबर शेयर करें -

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात अग्नि वीर को अचानक गोली लगने से वह शहीद हो गया। शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से सेना के अग्निवीर जवान की मौत हो गई। सेना ने जांच के आदेश जारी किए हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। मृतक अग्निवीर की पहचान दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गांव खरही, तहसील पाटी, जिला चंपावत, उत्तराखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 18 कुमाऊं
का दीपक सिंह अग्रिम चौकी पर तैनात था। करीब ढाई बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही सेना के अन्य जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ दीपक को बटालियन चिकित्सा शिविर पहुंचाया। सैन्य डाक्टरों ने उसे मृत बताया। सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश गोली चलने से अग्निवीर की मृत्यु हुई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इस बाबा ने बदली विराट कोहली की तकदीर, RCB की जीत के बाद जड़ा 83वां इंटरनेशनल शतक – Virat Kohli Centuries
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999