इस नेता की फ्लाइट के दौरान हुई एयर होस्टेस का मुलाकात, दे बैठे दिल ,रचाई शादी

खबर शेयर करें -

भारतीय राजनीति में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने प्रेम विवाह किया है। इनमें से कुछ नेताओं को उनका हमसफर प्लेन में सफर करने के दौरान मिला। दरअसल इन नेताओं ने एयर होस्टेस से ब्याह रचाया है। तो हम आपको बता रहे हैं एयर होस्टेस से शादी करने वाले इन भारतीय नेताओं के नाम।

बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। अब वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में हैं। बाबुल सुप्रियो ने दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी का नाम रचना शर्मा है। रचना एयर होस्टेस रह चुकी हैं। रचना से बाबुल की मुलाकात फ्लाइट में हुई थी। सफर के दौरान ही वह रचना पर दिल हार बैठे थे।

यह भी पढ़ें -  सकुशल उत्तराखंड केेे 7 छात्र-छात्राएं पहुँची अपने देश, चेहरे पर छाई खुशी

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रहे दिवंगत रामविलास पासवान को भी उनका हमसफर फ्लाइट में ही मिला था। दरअसल रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना शर्मा एयर होस्टेस थीं।

बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे राजीव प्रताप रूडी की पत्नी नीलम रूडी भी एयर होस्टेस रह चुकी हैं। राजीव प्रताप रूडी खुद भी पायलट रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर से सटे इस क्षेत्र में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

तेजस्वी यादव ने नौ दिसंबर 2021 को रेचल संग शादी रचाई थी। रेचल शादी से पहले एयर होस्टेस थीं। हालांकि तेजस्वी यादव रेचल के एयर होस्टेस बनने से पहले से उन्हें जानते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999