Amitabh Bachchan Health Update: क्या अस्पताल में भर्ती हैं Big-B?, खबर से फैंस हुए चिंतित, जानें

खबर शेयर करें -

 

amitabh-bachchan-is--hospitalized, KNOW VIRAL TRUTH

Amitabh Bachchan Health Update: बीते दिन मंगलवार की रात बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। खबरें फैली कि बीग-बी अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर उसके प्रशंसक परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये खबर पूरी तरह से निराधार है। अमिताभ अस्पताल तो जरूर गए थे लेकिन उनके भर्ती होने की खबरें झूठी हैं।

Amitabh Bachchan Health Update: क्या अस्पताल में भर्ती हैं Big-B?

दरअसल अमिताभ बच्चन शनिवार को नानावती अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए गए थे। एक पत्रकार द्वारा खबर दी गई है कि 16 मई से अमिताभ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार यानी बीते तीन दिन से वो पेट की समस्या को लेकर ए-विंग वीआईपी एन्क्लोजर में रह रहे हैं। बीग-बी को कुली दुर्घटना के बाद पेट की समस्या है। खबर में यहां तक बताया गया कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। हालांकि ये महज सिर्फ अफवाह निकली।

यह भी पढ़ें -  CM ने खोला विकास योजनाओं का खजाना, कुंभ-2027 समेत कई परियोजनाओं को दी 256 करोड़ की मंजूरी

फर्जी है अमिताभ के भर्ती होने की खबर

दरअसल ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “मिस्टर बच्चन शनिवार को नानावती अस्पताल गए थे, लेकिन ये उनका रूटीन चेकअप था जो वे हर महीने करवाते हैं और उसके बाद वे घर लौट आए।”

रूटीन चेकअप के लिए गए थे अस्पताल

रिपोर्ट में सूत्र द्वारा आगे बताया गया, “ये खबर बिलकुल झूठी है. वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और शनिवार को अस्पताल में रूटीन चेकअप के बाद घर लौट आए थे। अगले दिन उन्हें जलसा से जनक तक अपनी कार चलाते हुए भी देखा गया। फिलहाल वो घर पर ही हैं।” तो वहीं परिवार के करीबी एक अन्य सूत्र ने भी इस खबर को फर्जी कहा। सूत्र ने कहा, ”यह खबर बिल्कुल फर्जी है।”

यह भी पढ़ें -  काशीपुर मंडी में अचानक चलने लगी एक के बाद एक गोली, मची अफरा तफरी, दो श्रमिक घायल, पढ़ें पूरा मामला

अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों के बीच बीते दिन मंगलवार 12:19 पर अमिताभ ने अपने ब्लॉग में एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “चील जब बोल होवे शांत तो भैया, तोते सुरु करें, इस बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु के!!!! बजारे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे, मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे !!!!!एक रहे ‘हिल’ भैया के पेड़ का दर्पण; औ दूसरे विलिंगटन की याद !

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999