पटवारी पेपर लीक में एक और गिरफ्तार , मुख्य आरोपी का है मामा

खबर शेयर करें -

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान जारी है इसी क्रम में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है एसआईटी द्वारा इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी।

यह भी पढ़ें -  लाल कुआं सेंचुरी पेपर मिल कर्मी की कार ट्रक से टकराई परिवार के 6 लोगों की मौत


एसआईटी द्वारा अभी तक 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त सुरेश उर्फ मनत्तू को हरिद्वार से दबोचा गया।


अभियुक्त सुरेश उक्त प्रकरण के मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे का “मामा” है जिसके द्वारा मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे।

यह भी पढ़ें -  नौकरी का झांसा देने के नाम पर पैसे रखने वाले व्यक्ति को एसओजी नैनीताल व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।

रिजार्ट में आए अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। विवेचना प्रचलित है।


गिरफ्तार अभियुक्त-
सुरेश उर्फ मनत्तू पुत्र किशना निवासी ग्राम नलहेडा, सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में हुई स्टैंडर्ड स्वीट्स के मालिक की मौत

दीपक एवं
सौरभ
अंकुश
अभयराम
सुरेश उर्फ मनत्तू

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999