उत्तराखंड के विकास और कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए 78.18 करोड़ रुपये की मंजूरी

खबर शेयर करें -
Rs 78.18 crore approved for the development of Uttarakhand and preparations for Kumbh 2027

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और साल 2027 में होने वाले भव्य कुंभ मेले की तैयारियों को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम धामी ने प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, आपदा राहत और कुंभ मेले से जुड़े विकास कार्यों के लिए कुल 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। सरकार की इस मंजूरी के बाद अब मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ के दुर्गम इलाकों तक रुके हुए निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

कुंभ मेला 2027 के लिए हरिद्वार में होंगे भव्य इंतजाम

साल 2027 के कुंभ मेले को यादगार और सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी है।

यह भी पढ़ें -  बृजवासी की मेहनत रंग लाई नौकुचियाताल परिक्षेत्र में बिजली समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग का कार्य शुरू

मल्टीमीडिया और म्यूजिकल फाउंटेन: श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए हरिद्वार में वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा, जिसके लिए 4.43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

शहर का सौंदर्यीकरण: भीमगोड़ा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और उन्नयन के लिए 3.43 करोड़ रुपये, जबकि शिव मूर्ति चौक से आर्य नगर चौक तक पुराने नीति पास के किनारे सड़क के डिवाइडर को नया रूप देने और सुंदर बनाने के लिए 7.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी वॉल्वो बस, ड्राइवर की मौत, मची चीख-पुकार

पेयजल व्यवस्था: बहादराबाद, ज्वालापुर और कनखल सेक्टर में अस्थायी पाइपलाइन बिछाने, स्टैंड पोस्ट, पीवीसी टैंक और वाटर फिल्टर लगाने के काम के लिए 3.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था: कुंभ/अर्द्धकुंभ मेले की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए जरूरी मशीनों, उपकरणों और साज-सज्जा की खरीद के वास्ते पुलिस महानिदेशक (DGP) के अधीन 10 करोड़ रुपये की राशि रखी गई है।

पहाड़ की सड़कों की सुधरेगी दशा, कई मोटर मार्गों को मिली मंजूरी

राज्य के पर्वतीय जिलों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए भी सीएम ने कई सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए बजट जारी किया है:

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, ये जिले रेड अलर्ट पर

अल्मोड़ा: सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मरचूला-स्यालदे-देवालघाट मोटर मार्ग (डोटियाल से चम्पानगर) के सुधार के लिए 7.57 करोड़ रुपये और रिची-नौघर-मण्डलकोट-भुजान मोटर मार्ग (एनएच-71) के चौड़ीकरण व डामरीकरण के लिए 6.20 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार क्षेत्र में चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पोखरों मोटर मार्ग (किमी 13 से 16 तक) की मजबूती के लिए 7.29 करोड़ रुपये, वहीं चौबट्टाखाल क्षेत्र में फरसाड़ी-गढ़कोट-छांछरों मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 36.12 लाख रुपये दिए गए हैं।

बागेश्वर: कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिखाड़ी-बाछम (कर्मी से विनायकधार) मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 9.86 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999