धर्मान्तरण में दो महिला सहित पादरी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

गाजियाबाद, खोड़ा पुलिस ने रविवार को एक ब्यूटी पार्लर संचालिका का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के मामले में पादरी, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना खोड़ा पर ब्यूटी पार्लर संचालिका अपने सहयोगी के साथ पादरी और दो महिलाओं को लेकर थाने आई थी। जिनके नाम इब्राहीम थोमस, उसकी पत्नी रीवा और बबिता हैं। इब्राहीम कलवरी चर्च, मयूर विहार नई दिल्ली में पादरी है। जबकि बबिता मयूर विहार फेस-2 दिल्ली की रहने वाली है। संचालिका ने बताया कि वह मधुविहार खोड़ा में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता की बेटी के शादी का कार्ड हो रहा वायरल, मीडिया प्रभारी ने कहीं यह बात

उन्होंने लिखित तहरीर देकर इन लोगों पर आरोप लगाया कि उसको अपने ब्यूटी पार्लर में बुलाकर बबिता ने दम्पति का परिचय कराया था। ये लोग उसका धर्म परिवर्तन कराने का लगातार प्रयास कर रहे थे। महिला से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा फ्लैट्स मैदान में एक विधिक जागरूकता स्टॉल का आयोजन किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999