रामगढ क्षेत्र के बोहरागांव में भूस्खलन क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया

खबर शेयर करें -

नैनीताल-

विगत दिनों वर्षा के कारण रामगढ क्षेत्र के बोहरागांव में भूस्खलन क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। भूस्खलन के कारण बोहरागांव में 8 परिवार प्रभावित हुये हैं। अपर जिलाधिकारी ने 8 परिवारों के विस्थापन हेतु प्रभावित परिवारों द्वारा बताई गई भूमि का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार नैनीताल को निर्देश दिये कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को उक्त भूमि का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने को कहा।
इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा आलूखेत निकट कैलाखान में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। आलूखेत में 12 परिवारों के भवन के निकट भूस्खलन होने पर श्री जोशी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को भूस्खलन के रोकथाम हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिये, ताकि शीघ्र धनआवंटन की कार्यवाही कर भूस्खलन को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें -  पत्नी ने दर्ज कराई पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजित खालिद, अधिशासी अभियंता सिचाई, राजस्व निरीक्षक, कानूनगो व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

        
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999