उत्तराखंड -महिला और उसकी नाबालिक बेटी को जिंदा जलाने की की गई कोशिश

खबर शेयर करें -

कुछ नशेड़ी युवकों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए इलाके में अराजकता फैलाई है। आरोप है कि इन युवकों ने विश्व हिंदू परिषद की महिला कार्यकर्ता कल्पना वर्मा के घर के पास पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर भी पेट्रोल फेंककर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला ने किसी तरह अपनी बेटी के साथ भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


यह घटना नैनीताल जिले के रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी की है, जहां कुछ नशेड़ी युवकों ने कल्पना वर्मा के घर के पास एक अन्य घर के सामने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद, जब महिला और उसकी नाबालिग बेटी बाजार जा रही थीं, आरोपियों ने उन पर भी पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। महिला की सतर्कता और तत्परता से वह अपनी बेटी के साथ भागकर जान बचाने में सफल रही।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं क्षेत्र के प्रमुख व्यवसाई मेगा मार्ट स्वामी का वृंदावन जाते हुए हुआ आकस्मिक निधन…


इस घटना के बाद, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिषद के जिला मंत्री सूरज चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

यह भी पढ़ें -  पहले खाया जहर, फिर लटकी फंदे पर -अब घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती


पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा, “आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर पुलिस किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999