हल्द्वानी में प्राधिकरण ने की अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही,अवैध रूप से बनी दुकानों और बहुमंजिला निर्माणों पर चला बुलडोजर

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत काठगोदाम क्षेत्र में प्रशासन ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की।

नैनीताल रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट अवैध रूप से बनी दुकानों और बहुमंजिला निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र में केवल एक मंजिल निर्माण की अनुमति थी,

यह भी पढ़ें -  अंकिता हत्याकांड को लेकर हल्दूचौड़ में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग

लेकिन नियमों की अनदेखी कर कई लोगों ने दो से तीन मंजिला इमारतें और कॉम्प्लेक्स खड़े कर लिए थे। उन्होंने कहा कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन अवैध निर्माण होने के चलते प्रशासन टस से मस नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -  शैमफोर्ड स्कूल की हर्षिता ने जीता अंडर-15 बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब

स्थानीय प्रशासन ने इस दौरान पुलिस बल की तैनाती कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जहां कुछ स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सख्ती की सराहना की, वहीं कई व्यापारियों ने कहा कि वर्षों से चल रहे व्यवसाय अचानक उजाड़ दिए गए हैं, जिससे रोज़गार पर संकट खड़ा हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हैदरबाद में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999