बैडमिटन स्टार लक्ष्य सेन के दोस्त बने सेना में अफसर, लक्ष्य ने ऐसे दी बधाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से लगातार प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब शनिवार को देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग निवासी उज्ज्वल डोभाल भारतीय सैन्य अकादमी से सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर बतौर अफसर थलसेना में शामिल हो गया है। उज्ज्वल के पिता राकेश डोभाल वरिष्ठ पत्रकार हैं। जबकि मां अंजु डोभाल गृहणी हैं। उज्जवल के बड़े भाई उदित डोभाल एमबीए करने के बाद आस्ट्रेलिया में एक मल्टी नेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं।

बता दे कि दादा स्व वीके डोभाल पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। 12वीं उर्तीण करने के बाद उज्ज्वल ने दिल्ली विवि में कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया, लेकिन प्राथमिकता थी सैन्य अधिकारी बनना। इसी दौरान उनका चयन वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर के साथ ही सीडीएस में भी हुआ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय के अनुभागों का निरीक्षण

अखिल भारतीय स्तर पर सीडीएस में उज्ज्वल की नौवीं रैकिंग आई थी। आईएमए में सालभर का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आज वह पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बन गया है। उनके दोस्त बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने वीडियो काल कर उन्हे बधाई दी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999