बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, इन्हें मिलेगा आवेदन का मौका

खबर शेयर करें -

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पोस्ट पर 157 वैकेंसी निकाली है. सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2023 है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/bobsomar23/ पर जाना होगा.

  1. Relationship Manager- कुल 66 सीटें
  2. Credit Analyst- कुल 74 सीटें
  3. Forex Acquisition and
    Relationship Manager- कुल 17 सीटें
यह भी पढ़ें -  नैनीताल-पर्यटको को पैसों का रोब पड़ा भारी, अभद्रता,मुकदमा दर्ज

उम्मीदवार को ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा या पीजी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित फील्ड में एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. आयु सीमा सभी पदों पर अलग है. उम्मीदवार की आयु 28 से 42 के बीच में होना चाहिए. सलेक्टेड कैंडिडेट्स को इंडिया में कहीं पर भी पोस्ट किया जा सकता है. कैंडिडेट्स से आग्रह है कि अप्लाई करने से पहले वह एक बार ऑफिशियल नोटिस को ध्यान से पढ़ लें.

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री ने कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक ली

इन सभी 157 सीटों में 136 सीटें आरक्षित हैं. एससी के लिए 31, एसटी के लिए 24, ओबीसी के लिए 62, ईडब्ल्यूएस के लिए 19 और 21 जनरल के लिए आरक्षित की गई है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.co.in पर जाकर पता कर सकते हैं.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999