BCCI की स्पेशल तैयारी!, IPL Closing Ceremony में Operation Sindoor की जीत का जश्न

खबर शेयर करें -

ipl-2025-closing-ceremony Operation-Sindoor

IPL Closing Ceremony इस बार काफी खास होने वाली है। क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच अब देश के वीर जवानों को सलाम करता नजर आएगा। बता दें कि 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होने वाले IPL 2025 के फाइनल से पहले बीसीसीआई एक स्पेशल ट्रिब्यूट पेश करेगा। जो कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को समर्पित होगा।

IPL Closing Ceremony में ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न

दरअसल 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लॉन्च किया था। जिसका मकसद पाकिस्तान और POK में बने आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करना था। ये जवाब था उस क्रूर आतंकी हमले का जिसमें अप्रैल 2025 में पहलगाम में 26 निर्दोष जानें चली गई थीं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों को निशाना बनाया गया। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई।

यह भी पढ़ें -  बारिश-बाढ़ का कहर! उत्तराखंड में 170 फीट लंबा पुल बहा, छत्तीसगढ़ में 3 छात्र नदी में लापता, बिहार में 47 लाख प्रभावित

BCCI की स्पेशल तैयारी!

इसी अभियान की सफलता को सलाम करते हुए बीसीसीआई ने IPL की समापन संध्या को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को समर्पित करने का फैसला किया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ समेत तीनों सेनाओं के प्रमुखों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  खनन व्यवसायियों ने आज हल्द्वानी जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अभिलंब खनन रॉयल्टी समेत खनन से जुड़ी तमाम समस्याओं को लेकर यह हुई कार्यवाही

आईपीएल का फाइनल मुकाबला कब? IPL 2025 Final Match

इस ट्रिब्यूट के पीछे एक ही मकसद है।उन सैनिकों की निस्वार्थ बहादुरी को मंच देना। जिन्होंने देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाया। IPL को भी एक हफ्ते के लिए रोका गया था ताकि देश पहले सुरक्षित हो सके। अब फाइनल 3 जून को खेला जाएगा, जबकि प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999