मर्यादा में रहो, नही तो होगी कड़ी कार्यवाही, अब तक वसूला 19 लाख का जुर्माना:- उत्तराखंड पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा दिनांक 15 जुलाई, 2021 से पूरे प्रदेश में ’’मिशन मर्यादा’’ नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 15 जुलाई, 2021 से अभी तक ’’मिशन मर्यादा’’ के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में कुल 10475 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1870 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 19 लाख 50 हजार 480 रूपए (1950480) जुर्माना वसूला गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राज्य स्थापना दिवस 2021 के आयोजन के सम्बन्ध में रविवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999