प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने पिता और अपने 9 साल के भाई की प्रेमी से करवाई हत्या, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग के चलते मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल कर्मचारी पिता और अपने नौ साल के भाई की हत्या करवाने वाली किशोरी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी उसे हरिद्वार में छोड़कर फरार हो गया। जबलपुर से भी एक पुलिस टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है।

करीब ढाई महीने पहले हुई इस घटना के बाद से पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंगलवार की रात एक नाबलिग नगर कोतवाली के पास स्थित महिला जिला अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी।

यह भी पढ़ें -  105 करोड़ के घोटाले की आरोपी महिला आईएएस अजमेर से गिरफ्तार


नाबालिग को कोतवाली हरिद्वार लाकर पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि वह अपने प्रेमी मुकुल के साथ हरिद्वार आयी थी जो कुछ सामान लेने के बहाना बनाकर उसे छोड़कर चला गया। किशोरी ने यह भी जानकारी दी कि कथित प्रेमी ने मार्च माह में जबलपुर में उसके पिता और भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें -  इस मंत्री पर कोरोना ने किया वार,पाए गए संक्रमित


वारदात को अंजाम देने के बाद लगभग दो महीने से वह उसे अपने साथ घुमा रहा था।
नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने जबलपुर पुलिस से सम्पर्क किया तो सामने आया कि प्रकरण में मुकुल कुमार को आरोपित बनाते हुए कोतवाली सिविल लाइन जबलपुर में हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999