105 करोड़ के घोटाले की आरोपी महिला आईएएस अजमेर से गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

असम की विजिलेंस विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह राजस्थान के अजमेर से 105 करोड़ रुपये के घोटाले की आरोपी असम की महिला आईएएस अधिकारी सेवाली देवी शर्मा, उनके ठेकेदार दामाद तथा एक अन्य ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि महिला आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी असम के स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में 105 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोप में हुई हैं। उक्त तीनों आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अजमेर भाग कर आए थे। लेकिन लोकेशन ट्रेसिंग की मदद से उन्हें असम की विजिलेंस विभाग की टीम ने यहां से गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया और उन्हें लेकर असम के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें -  सत्य की हुई जीत, एक वर्ष पूर्व चले हाईवोल्टेज मामले में हाईकोर्ट ने इनको लगाई फटकार

बता दें कि रविवार की देर रात्रि इंस्पेक्टर प्रीतम सेकिया के नेतृत्व में असम विजिलेंस विभाग की एक टीम अजमेर पहुंची। और अजमेर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। सोमवार की सुबह असम विजिलेंस टीम और कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉस लेन में छापा मारकर आईएएस सेवाली देवी शर्मा, उनके दामाद अजीत पाल सिंह और राहुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया। राहुल और अजीत पाल दोनों ठेकेदारी का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें -  वीडियो गेम की दुकान से नौकरियों का सौदागर बना BJP नेता, कई नेताओं से जुड़े हैं तार

1992 कैडर की अधिकारी तथा 2017-2020 के बीच एससीईआरटी में रही सेवाली देवी शर्मा पर आरोप है कि उसने सरकार की सहमति के बिना 5 बैंक खाते खोले और कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले कर डाले। इस घोटाले में उसका दामाद भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सेवाली देवीने बिना किसी वर्क ऑर्डर के 105 करोड़ रुपये खातों से निकलवा लिए। मामला सामने आने के बाद असम सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद वह फरार हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  आमोद प्रमोद का नहीं आत्मज्ञान का माध्यम है श्रीमद् भागवत

वहीं, आईएएस सेवाली देवी शर्मा की गिरफ्तारी के लिए असम का मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार मॉनिटरिंग कर रहा था। असम पुलिस लगातार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। अपनी गिरफ्तारी के डर से महिला आईएएस सेवाली देवी अपने ठेकेदार दामाद और ठेकेदार अमीन के साथ शनिवार से अजमेर के क्रॉस लेन होटल में ठहरी थी। जिसके बाद उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999