तेज रफ्तार हाईवा से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

तेजी से दौड़ते ओवरलोड वाहन ने आज फिर एक घर की खुशियां छीन ली आपको बता दें कि हल्द्वानी बरेली मुख्य मार्ग पर तेज वाहनों की रफ्तार आए दिन किसी न किसी दुर्घटना का सबब बनती है।

आपको बता दें कि ऐसी ही एक दुर्घटना में बैंड बाजा कंपनी में काम करने वाले शमशार अहमद की आज तेज गति से आ रहे हाईवा ट्रक से कुचल कर मौत हो गई आपको बताते चलें कि शमशारअहमद बैंड बाजे की ठेली लेकर जा रहा था कि हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रहे हाईवा डंपर (यूके 04 सीसी 0310) ने साइड से टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आकर कुचलकर उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना इतनी भयानक थी कि मृतक का ऊपर का सारा शरीर कुचल गया था जिससे उसकी पहचान कर पाना भी असंभव था दर्दनाक हादसा देख कर प्रत्यक्षदर्शियों की चीख निकल गई ।
मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतक शमशार अहमद ग्राम कनकपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर का रहने वाला था फिलहाल वह लालकुआं वार्ड 5 में रहकर अपने भाई निसार अहमद के पास मुख्य चौराहा स्थित ग्रेट भारत बैंड सर्विस में काम करता था।
आज प्रातः वह बैंड की ठेली लेकर घोड़ानाला ‌बिंदुखत्ता एक शादी में जा रहा था तेज गति से आ रहे हाईवा ने उस को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें -  यहाँ युवती का कीमती फोन लूटकर भागा बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात, लोगों में खौफ


दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मृतक के अवशेषों को फावड़े से भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा। मृतक अपने पीछे बीवी सहित दो बेटियां तथा दो बेटे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999