खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! 27 की मौत! 17 घायल

खबर शेयर करें -

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 लोग घायल हो गए। हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

यह है पूरा मामला : विदेशी मीडिया के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बुधवार को बस मेक्सिको सिटी से ओक्साका के ओसोंडुआ शहर जा रही थी।। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को शहर में सुबह करीब साढ़े छह बजे बस खाई में गिर गई थी। खाई 10 फीट गहरी थी। ओक्साका गवर्नर ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  एनएच-925ए राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे राजनाथ सिंह और गडकरी।

ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रहवासियों और नगर पालिका कर्मियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायल इलाज के लिए परेशान होते रहे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक साल का एक बच्चा, 13 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999