पुलिस ने जारी की इन रास्तों की UPDATE

खबर शेयर करें -

भारी बारिश के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस सम्मानित जनता से अपील करती है कि
लगातार वर्षा होने पर संवेदनशील इलाकों मुख्यतः मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम, खनस्यू में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं पर राजमार्गों में कटाव, अवरोध उत्पन्न होने तथा पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना है।

🔷 नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वीर सैनिकों को याद कर नमन किया

🔷 जनपद नैनीताल में यात्रा के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करें। अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर ही ठहर जाए।


🔷 किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास न रुके।

🔷अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

🔷 आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

🔷 एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को मय आपदा उपकरणों के तैयारी हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड दुःखद। बिन्दुखत्ता के युवक की अमृतपुर क्षेत्र में नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम


इन बातों का अवश्य पालन करें और विशेष सावधानियां बरतें।

खैरना गरमपानी में भौरिया बैंड के पास मलबा आने के कारण अल्मोड़ा-भवाली का मार्ग बंद हो गया है, खैरना पुलिस (नैनीताल पुलिस) मौके पर है। मार्ग खोलने हेतु जेसीबी मंगाई गई है।

आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

आवश्यक सूचना 🔊🔊

👉 बेतालघाट से भुजान (चडयूला) मार्ग पत्थर गिरने की वजह से बंद है

यह भी पढ़ें -  अब रानीबाग में बनेगा आधुनिकतम विद्युत शवदाह गृह


👉 बेतालघाट से रामनगर मार्ग रोड धसने के कारण ओखलढुंगा के पास बंद है।

👉 बेतालघाट से मोहन मार्ग सिमतिया के पास बंद है।

👉 बेतालघाट से खैरना (सिमलखा) मार्ग खुला है।

👉 बेतालघाट से भुजान (बर्धो) मार्ग काली पहाड़ी पर पत्थर गिरने की वजह से बंद है।

आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999