केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री थे सवार

खबर शेयर करें -

tehri helicopter emergency landing

टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में टेक्निकल फॉल्ट आ गई। जिसके चलते उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे।

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

घटना शनिवार सुबह की है। टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ‘ट्रांस भारत’ के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  गौला खनन संघर्ष समिति की प्रस्तावित आज रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोतीनगर में डेरा डाला

मुंबई के यात्री थे हेलीकॉप्टर में सवार

बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर मुंबई से आए छह यात्रियों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीड्रोम से गुप्तकाशी जा रहा था। हेलीकॉप्टर चला रहे पायलट ने बताया कि एहतियात के तौर पर नई टिहरी बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999