अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर नहीं थम रही सियासत, सामने आया पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का बयान, कही ये बात

खबर शेयर करें -
trivendra singh rawat statement urmila surendra controversy

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर की ओर से एक ऑडियो जारी किया गया था। मामला बढ़ता देख कांग्रेस ने इसे लपक लिया ओर जमकर पॉलिटिक्स की।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर नहीं थम रही सियासत

अब इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। उर्मिला सनावर के वायरल ऑडियो क्लिप के बाद, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह इस मामले में शामिल है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। रावत ने आगे कहा था कि रावत अगर मेरा भाई या बेटा भी ऐसे कृत्य में शामिल होगा तो उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  दवाई लेने जा रहे मां-बेटे को बस ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां की हालत नाजुक

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के बयान के बाद असहज हुई पार्टी

बता दें उर्मिला सनावर ने ऑडियो वायरल कर भाजपा के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी पार्टी के नेताओं का बचाव किया था। लेकिन उर्मिला ने महेंद्र भट्ट को भी उनकी ऑडियो वायरल करने की खुली धमकी दे डाली। अब सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद पार्टी असहज महसूस कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999