वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती आज, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -
Veer Chandra Singh 'Garhwali' birth anniversary CM tribute

पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ ने देश की आज़ादी के लिए आंदोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर अद्वितीय देशभक्ति, साहस एवं नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें -  यहां पुलिस ने 31 सीटर बस में 51 यात्री ठूंसने वाले चालक को लिया हिरासत में

भारत की आज़ादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण पड़ाव रहा ‘पेशावर कांड’ : CM

सीएम धामी ने कहा कि भारत की आज़ादी के संघर्ष में ‘पेशावर कांड’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह घटना मील का पत्थर सिद्ध हुई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और क्रांतिकारी आधार प्रदान किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999