राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत हल्द्वानी में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी .
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत हल्द्वानी में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टैक्सी स्टैण्ड काठगोदाम में पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले टैक्सी / मैक्सी चालकों को परिवहन कर अधिकारी हल्द्वानी अनुभा आर्या द्वारा सुरक्षित वाहन संचालन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। वाहन चालकों को वाहन संचालन के दौरान सीट बेल्ट पहनने, मोबाइल पर बात करने नहीं करने, शराब पीकर वाहन चलाने के सम्बंध में व्यापक जानकारी दी गयी।

यातायात नियमों का पालन न करने पर होने वाले जुर्माने की भी जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त यात्री वाहनों में किसी भी प्रकार की ओवरलोडिंग, ओवरचार्जिंग न किये जाने के निर्देश दिये गये। सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गयी।
परिवहन कर अधिकारी हल्द्वानी प्रमोद चौधरी ने रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में चिकित्सा विभाग के सहयोग से रोडवेज के चालकों और परिचालकों के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में चालकों की नेत्र की जांच की गयी तथा जांच के पश्चात आवश्यक उपचार दिया गया। इस दौरान लगभग 57 चालकों/परिचालकों को लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें -  अनजान नंबर से आएगा वीडियो कॉल , दूसरी तरफ होगी न्यूड लड़की और फिर …

इस दौरान परिवहन निगम हल्द्वानी से सहायक महाप्रबंधक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा विभाग नेत्र चिकित्सक डा. कल्पना पाण्डे, नीरज वाष्णेय, महेन्द्र पसई, किशन पाण्डे आदि मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946220184

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999