*भगवती के लेआफ श्रमिकों ने वार्ता में बांटी मिठाई , छंटनी शुदा श्रमिकों का धरना जारी*

खबर शेयर करें -

  भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी में विगत लंबे समय 33 माह से कंपनी में  जारी लेआफ के समाधान को लेकर उप श्रमायुक्त महोदय के समक्ष वार्ता गतिमान हैं।
  आज की वार्ता में श्रमिकों द्वारा कंपनी सुचारू होने, लेआफ समाप्त होने और श्रमिकों के कार्य पर वापस जाने के उपलक्ष्य में कंपनी प्रबंधक और उप श्रमायुक्त को मिठाई खिलाई और अन्य श्रमिकों में भी मिठाई वितरण किया गया।

  ज्ञात हो 1सितम्बर से कंपनी में जारी लेआफ समाप्त करने का नोटिस कंपनी गेट पर लगा था और लेआफ श्रमिक कार्य पर वापसी जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ के साथ ग्राम प्रधान व चार लोगों ने की मारपीट

  भगवती माइक्रोमैक्स के छटनी शुदा 303 श्रमिकों का कार्यबहाली और बकाया वेतन भुगतान को लेकर श्रमिकों का धरना श्रम भवन में आज दिनांक 14 सितम्बर को भी जारी रहा।

  भगवती श्रमिकों का धरना श्रम भवन में विगत 49 दिनों से जारी हैं, 27 दिसम्बर 2018 से 303 श्रमिकों की छटनी के बाद से ही श्रमिकों का संघर्ष जारी हैं ।

यह भी पढ़ें -  सिखों के पांचवें गुरु के शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

  आज सामिल श्रमिक साथियों में दीपक पाण्डे, मनोज पाण्डे, दीपक सनवाल, नंदन सिंह, केसर सिंह रावत,  धीरज खाती आदि सामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999