Big Breaking:-मसूरी में चाय में थूक डाल कर चाय परोसने वाले दो युवक के खिलाफ मसूरी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

खबर शेयर करें -

 

पहाडों की रानी मसूरी में आम जनता की सेहत से खिलवाड करने व अपमानजनक कार्य कर धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने के सम्बन्ध में मसूरी पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ कारवाही करते हुये विभिन धाराओं ने मुकदमा दर्ज किया है।


मसूरी पुलिस ने बताया की देहरादून निवासी हिमांशु विष्नोई पुत्र संजय विष्नोई निवासी 310 अपर नेहरू ग्राम थाना रायपुर देहरादून
ने मसूरी कोतवाली में शिकायत कर बताया कि मसूरी लाईब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर करीब 06.30 बजे सुबह पहुँच गया था।

यह भी पढ़ें -  Housefull 5 Box Office Day 2: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर छाप रही नोट, बनाया न ये रिकॉर्ड

मसूरी लाईब्रेरी चौक पर काफी पर्यटक व्यू प्वाईंट पर खड़े थे। लाईब्रेरी चौक पर एक रेड़ी पर दो लड़के थे जो सभी को चाय मैगी, बन मक्खन आदि नाश्ता का सामान बनाकर बेच रहे थे। उसके द्वारा भी उनसे चाय पी थी और मैं वहीं पर रुककर सुहाने मौसम, कोहरे एवं आस-पास के माहौल की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी अपने स्मरण के लिए कर रहा था तो उसने देखा कि जो लड़का चाय बना रहा था वह चाय बनाने के बरतन में थूक रहा था और जब उसनें वीडियो बना रहा था तो उसने वीडियो में भी बरतन में थूकते हुए रिकार्ड किया गया था।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार के 4 साल में बड़ा बदलाव: जानें CM पुष्कर सिंह धामी ने कैसे बदली उत्तराखंड की तस्वीर

उन्होने बताया कि उनको ऐसा घिनौना काम करने एवं आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने के सम्बन्ध में टोका गया तो वह दोनों चाय बेचने वालो ने उसके साथ गाली-गलौज कर उसको मारने की धमकी दी है।

मसूरी पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दोनो चाय बेचने नौशाद पुत्र शेर अली निवासी जमशेर कॉलोनी खतौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व हसन अली पुत्र शेर अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी देहरादून के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 196(1) (बी), 274, 299,351,352 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3257112

उन्होने कहा कि दोनो आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है जल्द दोनों पुलिस के गिरफ्त में होंगे उन्होने कहा कि किसी को भी मसूरी में साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब नहीं करने दिया जायेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999