देहरादून शासन से बड़ी ख़बर, 8 आईएएस अधिकारियों को समय से पहले प्रमोशन पर पड़ी रार

खबर शेयर करें -

प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के वक्त से पहले प्रमोशन किए जाने को लेकर सचिवालय संघ ने सवाल उठाया है सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि निर्धारित समय से पहले ही प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया जा रहा है ऐसे में ये अधिकारियों की जावाबदेही है कि आखिर वे अपने प्रमोशन के लिए नियमों का उल्लंघन क्यों कर रहे हैं?

उनका कहना है कि 8 ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिनका प्रमोशन निर्धारित समय के पहले ही कर दिया गया है जबकि आईएएस सर्विस के मैनुअल के मुताबिक निर्धारित वक्त पर प्रमोशन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को इतने रूपये, शिक्षामंत्री ने की घोषणा

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आगे मीडिया से बातचीत में बताया कि वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे कि आखिर अधिकारियों का प्रमोशन निर्धारित वक्त से पहले क्यों किया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन आखिर क्यों हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999