देहरादून से बड़ी खबर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

school bus accident dehradun

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी ढलानी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संस्कार स्कूल की बस बच्चों को उतारने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

चालक की लापरवाही के चलते हुए हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की गंभीर लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को उतारने के बाद चालक बस को ढलान पर खड़ा कर कहीं चला गया। इसी दौरान बस धीरे-धीरे पीछे की ओर सरकने लगी और देखते ही देखते खाई की तरफ लुढ़क गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय कुमाऊँ द्वार महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

बच्चों ने कूद कर बचाई जान

बस को खाई की ओर जाते देख छात्रों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे सभी छात्र गंभीर चोटों से बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन को हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ गर्भगृह में स्पाई कैमरे से बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा, हुआ एक्शन

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999