बड़ी खबर) बहरीन में खेलेंगे उत्तराखंड के दो खिलाड़ी ।।

खबर शेयर करें -

हरिद्वार, उत्तराखंड के दो कबड्डी खिलाड़ी – एक युवक और एक युवती – एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा 22 से 30 अक्टूबर तक बहरीन में आयोजित होने वाले तीसरे युवा एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि चयनित युवती हरिद्वार जिले के निरंजनपुर (लक्सर) की भूमिका है, जबकि युवक उधम सिंह नगर का राहुल बोरा है। उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य के दो खिलाड़ियों का एक साथ चयन हमारे लिए गर्व की बात है।”


उत्तराखंड कबड्डी संघ के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 16 अक्टूबर को दिल्ली से बहरीन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पहली युवा राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 हरिद्वार में आयोजित की गई थी

यह भी पढ़ें -  , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा की टीम द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां और दवाइयां वितरण किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999