उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: एक दर्जन से अधिक आईपीएस–पीपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल एसपी प्रह्लाद नारायण मीणा हटाए गए

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड शासन ने सोमवार को देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने एक झटके में एक दर्जन से अधिक आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में कई जिलों के एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

लंबे समय से चर्चा में चल रहे नैनीताल के एसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को आखिरकार हटा दिया गया है। नैनीताल जिले में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव, कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और हालिया विवादों के चलते उनके कार्यकाल पर सवाल उठ रहे थे। शासन ने अब उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष महामंत्री सहित 47 आंदोलनकारियो को पुलिस ने लिया हिरासत में।

सूत्रों के अनुसार, यह तबादला सूची पुलिस विभाग के भीतर संतुलन साधने और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस मुख्यालय के बीच विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

सूची में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा सहित कई जिलों के अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नई तैनातियों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पर्वतीय जिलों में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में सुधार देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999