विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल

खबर शेयर करें -

विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल

देहरादून के विकासनगर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. बता दें दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों ट्रक के परखच्चे तक उड़ गए.

दो ट्रक की आमने सामने भिड़ंत

हादसा मंगलवार रात का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर हर्बटपुर पर आसन पुल के पास दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दो ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें -  चचरेत गांव में गुलदार ने बच्ची को बनाया निवाला

हादसे में तीन लोग घायल

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. बता दें रात को हुए हादसे के बाद से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है. जिसके चलते सुबह से ही मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दवाई की दुकान के बाहर पिला रहा था दारू, सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मार के पकड़ा, ठेला जप्त दो हिरासत में
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999