सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर मचा रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने काटे चालान

खबर शेयर करें -
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर मचा रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने काटे चालान

हरिद्वार में सार्वजनिक स्थानों और होटल ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया है. इसके साथ ही त्योहारी सीजन में सड़क घेरने वालों के भी पुलिस ने चालान काटे हैं.

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी

त्योहारी सीजन आते ही कुछ लोग अनावश्यक रूप से दुकान आगे बढ़ा लेते हैं या सड़क घेर लेते हैं. जिसके कारण आमजन को खरीदारी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही सड़क पर जाम लग जाता है. कई लोगों ने परेशान होकर पुलिस से इसकी शिकायत भी की है. पुलिस ने बताया की कुछ लोग अंधेरा होते ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं.

यह भी पढ़ें -  आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, द्रौपदी मुर्मू ने दिए सुविधाएं जुटाने के निर्देश

पुलिस ने काटे चालान

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आगामी त्यौहारी सीजन के चलते इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में कनखल पुलिस ने अभियान चलाते हुए 27 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान काटे हैं. इसके साथ ही आगे से इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी है

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर भर्ती अप्रैल में, पंजीकरण शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999