
Nitish Kumar New Cabinet Ministers List 2025: आज यानी 19 नवंबर को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में बिहार के सीएम पद शपथ ली। रिकॉर्ड 10वीं बार उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। नीतीश कुमार के साथ और भी कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। बताते चलें कि नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की Nitish Kumar Bihar CM
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की। साथ ही उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नीचे सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट दी गई है।
नीतीश कुमार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट
- नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री- एमएलसी) जदयू
- सम्राट चौधरी बीजेपी तारापुर विधानसभा सीट (मुंगेर)
- विजय कुमार सिन्हा बीजेपी लखीसराय विधानसभा सीट (लखीसराय)
- विजय कुमार चौधरी जदयू सरायरंजन विधानसभा सीट (समस्तीपुर)
- बिजेन्द्र प्रसाद यादव जदयूू सुपौल विधानसभा सीट (सुपौल)
- श्रवण कुमार जदयू नालंदा विधानसभा सीट (नालंदा)
- मंगल पाण्डेय बीजेपी सिवान विधानसभा सीट (सिवान)
- डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल बीजेपी –
- अशोक चौधरी (एमएलसी) जदयू –
- लेसी सिंह जदयू धमदाहा विधानसभा सीट (पूर्णिया)
- मदन सहनी जदयू बहादुरपुर विधानसभा सीट (दरभंगा)
- नितिन नवीन बीजेपी बांकीपुर विधानसभा सीट (पटना)
- राम कृपाल यादव बीजेपी दानापुर विधानसभा सीट
- संतोष कुमार सुमन (एमएलसी) हम –
- सुनील कुमार जदयू भोरे विधानसभा सीट (गोपालगंज)
- मो० जमा खान जदयू चैनपुर विधानसभा सीट (कैमूर)
- संजय सिंह ‘टाईगर बीजेपी आरा विधानसभा सीट (भोजपुर)
- अरुण शंकर प्रसाद बीजेपी खजौली विधानसभा सीट (मधुबनी)
- सुरेन्द्र मेहता बीजेपी बछवारा विधानसभा सीट (बेगुसराय)
- नारायण प्रसाद बीजेपी नौतन विधानसभा सीट (पश्चिम चंपारण)
- रमा निषाद बीजेपी औराई विधानसभा सीट (मुजफ्फरपुर)
- लखेन्द्र कुमार रौशन बीजेपी पेटपुर सुरक्षित सीट (वैशाली)
- श्रेयसी सिंह बीजेपी जमुई विधानसभ सीट (जमुई)
- डॉ० प्रमोद कुमार जदयू रफीगंज विधानसभा सीट (औरंगाबाद)
- संजय कुमार लोजपा-आर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट (सहरसा)
- संजय कुमार सिंह लोजपा-आर
- दीपक प्रकाश (एमएलसी) आरएलएम


