उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध: कांग्रेस का विरोध तेज, सरकार को बताया कर्मचारी विरोधी

खबर शेयर करें -
harish rawat on dehradun disaster

उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल और कई संगठनों के आंदोलन की तैयारी के बीच धामी सरकार ने प्रदेश में छह माह के लिए एस्मा लागू कर कर्मचारियों के आंदोलन पर प्रतिबंध लगा दिया है। दूसरी ओर, विभागों से गैरहाजिर चल रहे उपनलकर्मियों के लिए शासन ने उपनल के एमडी को नो वर्क-नो पे का आदेश दिया है।

उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध के बाद कांग्रेस का विरोध तेज

सरकार के इस आदेश पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उपनलकर्मियों के खिलाफ जो दंडनात्मक कदम सरकार ने उठाया है वो निंदनीय है। ये निर्णय कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि जिनकी मांग को मानना राज्य के रूप में हमारा नैतिक कर्तव्य है उनके ऊपर आप नो वर्क नो पे के सिद्धांत को लागू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  नव वर्ष की पूर्व संध्या (31st) एवं नव वर्ष हेतु हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान

हरदा ने सीएम धामी से किया निर्णय वापस लेने का आग्रह

हरीश रावत ने कहा मेरा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि इस पर विचार करें और इस निर्णय को फौरन वापस लें। हड़ताल पर जो रोक लगी है वो अलोकतांत्रिक है, क्योंकि राज्य में कहीं ऐसी स्थिति नहीं है कि कर्मचारियों पर ये पाबंदी लगाई जाए। हरदा ने कहा कर्मचारियों के अधिकार पर यदि हमला हुआ तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999