ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार बदमाशों ने 2 महिलाओं के गले से चेन झपटी, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें -

ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। वसुंधरा कालोनी फुलसुंगा निवासी ऋचा दूबे पत्नी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात वह स्कूटी से संजय नगर खेड़ा की ओर से घर जा रही थीं। इसी बीच तीन पानी डैम रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान चेन का कुछ हिस्सा उसके पास ही रह गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश नहीं मिले।

इधर, लोहिया नगर ट्रांजिट कैंप निवासी साहिल जुनेजा ने बताया कि 24 अगस्त की रात 10 बजे वह अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ गंगापुर रोड पर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसकी पत्नी के गले से सोने का पैंडल झपट लिया। यह देख उसने शोर मचाया तो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि दोनों तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  तीन गोल्ड जीतकर घर पहुंचे संतोष का हुआ भव्य स्वागत,विश्व पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते थे तीन गोल्ड मेडल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999