बीजेपी बोली- गाजीपुर लैंडफिल आग AAP के ‘भ्रष्टाचार’ का परिणाम, आतिशी ने कहा- घटना की कराएंगे जांच

खबर शेयर करें -

दिल्ली: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार को लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। साइट पर आग अभी भी धधक रही है। इससे निकलने वाले धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को आंखों में जलन की समस्या हो रही है। इसे लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा है।

घटना की कराएंगे जांच?
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा, “आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए गाजीपुर लैंडफिल आग की घटना की जांच की जाएगी। पूर्वी दिल्ली में लैंडफिल साइट पर रविवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने गर्म और शुष्क मौसम को आग लगने का संभावित कारण बताया है।”

यह भी पढ़ें -  नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, 60 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम निश्चित रूप से आग लगने के कारण और इसकी शुरुआत की प्रक्रिया की जांच करेंगे।”

वहीं, दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम को लैंडफिल में आग लग गई।

गाजीपुर लैंडफिल आग AAP के ‘भ्रष्टाचार’ का रिजल्ट- बीजेपी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को गाजीपुर लैंडफिल का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आप सरकार के भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है।

यह भी पढ़ें -  गर्मी के मौसम को देखते हुये कुमाऊं मण्डल में पेयजल की समस्या के सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय में मण्डल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिये दिशा-निर्देश।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के एक साल के भीतर इस कूड़े के ढेर को हटा दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999