देहरादून : पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला, रात में खुद लेकर गया अस्पताल, दो महीने पहले हुई थी शादी

खबर शेयर करें -

, देहरादून : देहरादून प्रेमनगर के मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। दो महीने पहले ही फ़रवरी में दोनों की शादी हुई थी। रविवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है।

दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया था। सुबह पुलिस को डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है

Advertisement
यह भी पढ़ें -  पाखरो रेंज प्रकरण: सीबीआई के हाथ लगे अहम दस्तावेज, अन्य अफसरों तक भी पहुंच सकती है जांच