हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा! डिवाइडर से टकराई कार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार या अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डिवाइडर से टकराते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के लाल कारगिल में शहीद

जानकारी के अनुसार, हादसा हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल भेजा, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नशे पर प्रहार : तस्करी में लिप्त यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999