नैनीताल पंचायत चुनाव में जनपद की जिला पंचायत सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद पूरे उत्तराखंड में चुनावी शोर शुरू हो गया है यहां
भारतीय जनता पार्टी, मुख्यालय ने जिला पंचायत चुनाव 2025 के लिए नैनीताल जनपद के 20 वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रतात सिंह बिष्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी उपरोक्त सभी प्रत्याशियों को समर्थन प्रदान करेगी।

.
घोषणा में कहा गया है कि यह सूची प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट की सहमति और जिला चुनाव समिति से चर्चा के उपरांत जारी की गई है। सूची में विभिन्न आरक्षण श्रेणियों जैसे सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति महिला वर्गों से आने वाले प्रत्याशियों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -  शर्मशार करने वाला मामला, पेड़ से बांधकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, वीडियो वायरल

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि घोषित सूची में शामिल सभी प्रत्याशियों को भाजपा का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा, और उनके चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वहीं, वार्ड संख्या 1 (ककोड़), 2 (बझौं), 9 (सूपी), 10 (चाफड़) और 22 (जंगीनगर) को पार्टी द्वारा स्वतन्त्र घोषित किया गया है। इन वार्डों में भाजपा की ओर से कोई समर्थित प्रत्याशी नहीं उतारा गया है।

यह भी पढ़ें -  निर्मला सीतारमण ने खोल दी घोषणाओं की झड़ी, जानें बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या?

भाजपा की यह रणनीति आगामी पंचायत चुनाव में संगठन की मजबूती और सामाजिक समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999