भाजपा ने बिंदुखत्ता मंडल की कार्यकारिणी की घोषित:- इन नेताओं को दी यह जिम्मेदारी……

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी राजेश कुमार ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिंदुख मंडल कार्यकारिणी घोषित कर दी है। भाजपा बिंदुखत्ता मंडल के अध्यक्ष नवीन पपोला के मुताबिक जो नये पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, उनमें उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र कोरंगा, हेमा कांडपाल, राकेश जोशी और आनंद रावल को नियुक्त किया है। महामंत्री पद पर महेश चंद्र फुलारा और पूरन बोरा को जिम्मेदारी दी गई है, मंडल मंत्री के रूप में हरीश लाल, त्रिलोक सिंह राणा, दीपा देवी और ललिता बहुगुणा, मंडल कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, कार्यालय मंत्री हरेंद्र बिष्ट, मीडिया संयोजक मनोज भंडारी, आईटी संयोजक प्रकाश जोशी और सोशल मीडिया संयोजक विपिन गिरी गोस्वामी को नियुक्त किया गया है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999