भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें -

भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे 27 वर्ष के थे।बता दें कि भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आशीष कटियार अपने मित्र के साथ रामपुर से आ रहे थे। स्वार के पास घने कोहरे के कारण किसी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे आशीष कटियार की मौत हो गई जबकि उनके मित्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर भाजपा नेता एवं नामित सभासद राहुल पुजारी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि में ही दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गये और आशीष कटियार के शव को नैनीताल लेकर लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सीएम रावत को चंपावत विधानसभा से उप चुनाव लड़ने का पूर्व प्रदेश महासचिव मेहरा ने दिया न्योता

बता इें कि आशीष का कुछ ही वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनका एक 4 साल का बेटा है। आशीष के असामयिक निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999